sunny-deol-fighting-justice-teaser-surya-released

मुंबई, 19 अक्टूबर । अभिनेता सनी देओल की आगामी फिल्म ‘सूर्या’ का टीजर जारी हो गया है। फिल्म में सनी एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे, जो न्याय के लिए चिकित्सा व्यवस्था को चुनौती देता है। एम. पद्मकुमार के निर्देशन में बनी यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म व्यवस्था की खामियों और सच्चाई की तलाश की कहानी पेश करती है। फिल्म में सनी देओल एक बार फिर अपने दमदार और गुस्सैल अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। ‘सूर्या’ 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

टीजर की शुरुआत सनी देओल के संवाद से होती है, जिसमें वह डॉक्टर पर भरोसा करने वाले मरीज की स्थिति और विश्वासघात के सवाल को उठाते हैं। कहानी का केंद्र एक ऐसा व्यक्ति है, जो चिकित्सा व्यवस्था में मौजूद खामियों के खिलाफ आवाज उठाता है और न्याय पाने के लिए संघर्ष करता है। इस लड़ाई के दौरान उसका सामना अपने अतीत और निजी जिंदगी से जुड़े कई भावनात्मक पहलुओं से भी होता है। टीजर में फिल्म के एक्शन के साथ-साथ गंभीर विषय की झलक भी दिखाई गई है।

दीपक मुकुट, हेमंत मुकुट और लोकेश मुकुट द्वारा निर्मित ‘सूर्या’ में सनी देओल के साथ प्रज्ञा जायसवाल, रवि किशन और टीनू आनंद भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी चिकित्सा व्यवस्था, विश्वास और न्याय जैसे मुद्दों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। अब दर्शकों को फिल्म की रिलीज का इंतजार है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights