प्रधानमंत्री मोदी ने एंथनी अल्बनीज को ऑस्ट्रेलिया का प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी

नई दिल्ली, 3 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को एंथनी अल्बनीज को उनकी शानदार जीत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के रूप में पुनः निर्वाचित होने पर बधाई दी। मोदी ने कहा कि वह भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ बनाने के लिए अल्बनीज के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में लिखा, “ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के रूप में आपकी शानदार जीत और पुनः निर्वाचित होने पर एंथनी अल्बानी को बधाई। यह जोरदार जनादेश आपके नेतृत्व में ऑस्ट्रेलियाई लोगों के स्थायी विश्वास को दर्शाता है। मैं भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए हमारे साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की आशा करता हूं।”

———–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights