प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को उनके 74वें जन्मदिन के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने राज्यसभा की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सराहनीय प्रयास किए हैं।

धनखड़ का जन्म 18 मई, 1951 को राजस्थान के झुंझुनू जिले के किठाना गांव में हुआ था।

उन्होंने 11 अगस्त, 2022 को भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। वह रविवार को 74 वर्ष के हो गए।

उपराष्ट्रपति होने के नाते वह राज्यसभा के सभापति भी हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने भी जन्मदिन की दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को रविवार को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights