कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी के कुछ वीडियो पाकिस्तान में वायरल हो गए थे इसके बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि ”राहुल गांधी पाकिस्तान में इतने लोकप्रिय हैं कि अगर वहां से चुनाव लड़ेंगे तो भारी बहुमत से जीत सकते हैं। 

‘राहुल गांधी को पाकिस्तान की जनता बेहद पसंद करती है’
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि ”कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भारत की सेना और संस्थाओं पर जरा भी भरोसा नहीं है, जब हमारी सेना कहती है कि उसने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है, तो वह सबूत मांगते हैं। मगर जब पाकिस्तान के नेता कुछ कहते है तो उनकी बात तुरंत मान लेते है। इसी वजह से पाकिस्तान की जनता उन्हें बेहद पसंद करती है और लगता है उन्हें भी पाकिस्तान से खास लगाव है। 

‘राहुल गांधी पूरी तरह बिगड़ चुके’
आचार्य प्रमोद ने इससे आगे कहा कि ”सेना, संसद और संविधान पर सवाल खड़ा करना राहुल गांधी ने अपनी आदत बना लिया है। जब कोई बच्चा बिगड़ जाता है तो उसे सुधारा जाता है, उम्मीद रहती है कि वो सुधर जाएगा। लेकिन, वो गांधी जैसे प्रतिष्ठित परिवार से होने के बावजूद पूरी तरह बिगड़ चुके हैं। मुझे उनमें कोई सुधार की संभावना नहीं दिखती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights