सिविल लाइन क्षेत्र में मामूली विवाद ने पकड़ा तूल, दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (नीरज प्रजापति)। पानी जैसी बुनियादी जरूरत को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देर रात मारपीट में तब्दील हो गया। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मदीना चौक के पास पानी भरने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
