दिल्ली सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश लेने पर लगी रोक को हटाया

नई दिल्ली, 21 मई (हि.स.)। दिल्ली सरकार ने पाकिस्तान के साथ संघर्ष की स्थिति में अधिकारियों और कर्मचारियों केे अवकाश लेने पर लगी रोक को हटा लिया है। सरकार ने आठ मई के अपने आदेश को आज तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया।

इस संबंध में दिल्ली सरकार के सेवा विभाग के विशेष सचिव अजय कुमार बिष्ट ने आदेश जारी किया है। इस आदेश के बाद दिल्ली सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights