मनीष अग्रवाल

गागलहेड़ी । सहारनपुर की थाना गागलहेड़ी पुलिस ने अभियान ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुए 16 वर्षीय किशोर को महज पांच घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। किशोर की सकुशल वापसी से परिवार ने राहत की सांस ली और सहारनपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को थाना गागलहेड़ी पुलिस को सूचना मिली कि आरव पुत्र मांगेराम, उम्र करीब 16 वर्ष, निवासी नागल अहीर, थाना गागलहेड़ी, जिला सहारनपुर, घर से बिना बताए कहीं चला गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए किशोर की तलाश शुरू कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस के अथक प्रयासों से लापता किशोर को मात्र पांच घंटे में सकुशल बरामद कर लिया गया और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। किशोर की सकुशल बरामदगी के बाद परिजनों ने राहत व्यक्त करते हुए सहारनपुर पुलिस की तत्परता और कार्यशैली की सराहना की।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, थाना गागलहेड़ी, सहारनपुर।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक अतुल कुमार, थाना गागलहेड़ी, सहारनपुर।

उपनिरीक्षक रणवीर सिंह, थाना गागलहेड़ी, सहारनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights