जोनी शर्मा

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में न्यूमैक्स सिटी में सोमवार को द अध्ययन स्कूल की नई शाखा के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। स्कूल प्रबंधन ने वर्ष 2028 में शैक्षणिक सत्र शुरू करने की उम्मीद जताई है। आधुनिक शिक्षा के साथ बच्चों को प्राकृतिक और प्रदूषण मुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से न्यूमैक्स सिटी में स्कूल की स्थापना की जा रही है।

न्यूमैक्स के सीएमडी सुनील गोयल ने कहा कि न्यूमैक्स सिटी को आधुनिक सुविधाओं और बेहतर जीवनशैली को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है। यहां बच्चों के सर्वांगीण विकास में पढ़ाई के साथ-साथ आसपास के वातावरण की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। स्कूल में प्रवेश की शुरुआत किन कक्षाओं से की जाएगी, इसका निर्णय सर्वे के आधार पर लिया जाएगा।

स्कूल संचालक प्रियांशु अग्रवाल ने बताया कि द अध्ययन स्कूल की शुरुआत वर्ष 2011 में उनके पिता ने मेरठ के शास्त्री नगर में किंडरगार्टन के रूप में की थी। वर्ष 2013 में स्कूल का विस्तार कक्षा आठ तक किया गया और वर्ष 2018 में इसे कक्षा 12 तक संचालित किया जाने लगा।

प्रियांशु अग्रवाल ने बताया कि अब मुजफ्फरनगर में न्यूमैक्स सिटी में स्कूल की नई शाखा स्थापित की जा रही है। इसके अलावा नोएडा में भी स्कूल की नई शाखा खोलने के लिए उपयुक्त स्थान की तलाश है। इस अवसर पर न्यूमैक्स के सीईओ चैतन्य गोयल, डायरेक्टर संजय अग्रवाल और सेल्स वाइस प्रेसिडेंट सुलभा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। प्रबंधन को उम्मीद है कि वर्ष 2028 में द अध्ययन स्कूल की मुजफ्फरनगर शाखा में पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

न्यूमैक्स के सीएमडी सुनील गोयल ने कहा कि न्यूमैक्स सिटी को आधुनिक सुविधाओं और बेहतर जीवनशैली को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है। यहां बच्चों की शिक्षा, परिवारों की जरूरतों और बेहतर वातावरण को महत्व दिया जा रहा है। द अध्ययन स्कूल की स्थापना से क्षेत्र में शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

स्कूल के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ऐसा वातावरण मिल सकेगा, जो उनके शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास में सहायक हो। उन्होंने कहा कि न्यूमैक्स सिटी में प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान का आना क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

द अध्ययन स्कूल के चेयरमैन संजय कुमार ने बताया कि स्कूल की नई शाखा के लिए शहर की भीड़भाड़ से दूर न्यूमैक्स सिटी का चयन किया गया है, ताकि विद्यार्थियों को प्राकृतिक वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सके। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, बच्चों के सर्वांगीण विकास में पढ़ाई के साथ-साथ आसपास के वातावरण की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

स्कूल में प्रवेश की शुरुआत किन कक्षाओं से की जाएगी, इसका निर्णय सर्वे के आधार पर लिया जाएगा। प्रबंधन का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ऐसा वातावरण उपलब्ध कराना है, जो उनके शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास में सहायक हो। स्कूल प्रबंधन को उम्मीद है कि वर्ष 2028 में द अध्ययन स्कूल की मुजफ्फरनगर शाखा में पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights