एक राष्ट्र, एक चुनाव को लेकर दिल्ली में संगोष्ठी का आयोजन

नई दिल्ली, 7 जून (हि.स.)। एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर शनिवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने इस विषय पर जागरुकता बढ़ाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के बाद बंसल ने कहा कि देशभर में इस बात पर बहस चल रही है कि चुनाव सुधार की जरूरत है और चुनावों में लगने वाले उच्च खर्च और समय को देखते हुए क्या चुनाव एक साथ कराए जाने चाहिए। इसको लेकर हमने पूरे देश में एक साथ चुनाव कराने की वकालत करते हुए एक सार्वजनिक अभियान शुरू किया है। इस विषय को लेकर देशभर में चर्चा हो रही है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित कमेटी की रिपोर्ट आई है। संयुक्त संसदीय समिति देशभर में इस विषय को लेकर जा रहीहै और जागरुक कर रही है।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights