नॉर्वे शतरंज में मैग्नस कार्लसन की दमदार वापसी, चौथे राउंड के बाद ली बढ़त

स्टावेंगर, 30 मई (हि.स.)। विश्व नंबर 1 मैग्नस कार्लसन ने भारतीय नंबर 2 अर्जुन एरिगैसी के खिलाफ एंडगेम में शानदार जीत दर्ज कर यह दिखा दिया कि वह क्यों विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। पिछले दो राउंड में आर्मागेडन गेम हारने के बाद कार्लसन ने अपने घरेलू मैदान पर जोरदार वापसी की है।

विश्व चैंपियन डी गुकेश और विश्व नंबर 3 फाबियानो कारुआना के बीच मुकाबले में कारुआना लगभग पूरे खेल में बेहतर स्थिति में थे और जीत के प्रबल दावेदार दिख रहे थे। लेकिन गुकेश की बेहतरीन डिफेंसिव क्षमता के चलते वे अपनी बढ़त को जीत में नहीं बदल सके। इसके बाद गुकेश ने आर्मागेडन मुकाबला आसानी से जीत लिया।

विश्व नंबर 2 हिकारु नाकामुरा और चीनी खिलाड़ी वे यी के बीच क्लासिकल मुकाबला रोमांचक ड्रॉ पर खत्म हुआ। हालांकि आर्मागेडन टाईब्रेकर में वे यी ने जीत दर्ज कर अतिरिक्त अंक हासिल किए।

नॉर्वे शतरंज महिला स्पर्धा में अन्ना मुझ्यचुक और कोनेरु हम्पी संयुक्त बढ़त पर

नॉर्वे शतरंज महिला टूर्नामेंट के चौथे दिन भी मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। टूर्नामेंट में पहली बार खेल रही सारा खदेमालशरीह ने तिंगजी लेई के खिलाफ आक्रामक अंदाज में जीत दर्ज करते हुए अपना खाता खोला।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights