नैनीताल, 15 नवंबर । श्री मां नयना देवी मंदिर ट्रस्ट की न्यासी सभा की रविवार को आयोजित हुई बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान चुनाव अधिकारी वरिष्ठ न्यासी डॉ. डीपी गंगोला की निगरानी में आयोजित चुनाव में सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए।
नई कार्यकारिणी में राजीव लोचन साह को पुनः अध्यक्ष, घनश्याम लाल साह को उपाध्यक्ष, प्रदीप शाह को सचिव, नीरज कुमार साह को उपसचिव तथा किशन सिंह नेगी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त राजेंद्र नाथ शाह, मदन मोहन शाह, शैलेश साह, हेमंत कुमार शाह, पान सिंह ढैला, मनोज चौधरी, चारु शाह, प्रवेन्द्र नाथ शाह, डॉ. डीपी गंगोला और महेश लाल साह को कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित किया गया।
