chhath-ghats-prayers

नई दिल्ली, 15 नवंबर । दिल्ली के लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने रविवार को अपने निवास स्थान पर छठ महापर्व पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने छठी मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। उनकी पत्नी स्वाति वर्मा ने भी निवास स्थान पर पहुंचे सभी छठ व्रतियों और उनके परिवारजनों का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से छठ पूजा की व्यवस्था की गई थी।

इस अवसर पर मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, लोक संस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। यह पर्व हमें स्वच्छता, संयम, समर्पण और परिवार के साथ समाज की खुशहाली का संदेश देता है। छठ पूजा में व्रतियों की कठिन साधना और निष्ठा हमारी सांस्कृतिक परंपराओं की खूबसूरती को दर्शाती है।

उन्होंने छठी मैया से प्रार्थना की कि उनका आशीर्वाद दिल्ली सहित पूरे देश के प्रत्येक परिवार पर बना रहे। सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य आए तथा हर घर खुशियों से रोशन हो। उन्होंने सभी देशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights