nepal-airport-open-flight-land

काठमांडू, 11 मई । नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के रनवे से टर्किश एयर के विमान को हटाने के बाद विमानों की उड़ान और लैंडिंग फिर से शुरू हो गई है। टर्किश के विमान में लैंडिंग के समय आग लग जाने से यह हवाई अड्डा करीब दो घंटे बंद रहा।

विमानस्थल कार्यालय के अधिकारी छवि ठकुल्ला ने कहा कि सुबह 9 बजे से विमानस्थल फिर से संचालन में आ गया है। डायवर्ट किए गए विमान अब दोबारा लैंडिंग की प्रक्रिया में हैं। काठमांडू एयरपोर्ट बंद होने के दौरान वाराणसी से आ रहे बुद्धा एयर के विमान को सिमरा एयरपोर्ट, श्री एयरलाइंस के विमान को विराटनगर, एयर इंडिया के विमान को दिल्ली और फ्लाई दुबई के विमान को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा।

खबर लिखे जाने तक दिल्ली से आए एयर इंडिया, शारजाह से आए एयर अरेबिया, दोहा से आए कतर एयर, दुबई से आए फ्लाई दुबई और मलेशिया से नेपाल एयरलाइंस के विमान का अवतरण हो चुका है। हांगकांग से आ रहेाहिमालय एयरलाइंस का विमान अभी लैंडिंग की तैयारी में है।

रनवे बंद होने के कारण काठमांडू हवाई अड्डे से उड़ान नहीं भर पाने वाले एयर इंडिया (दिल्ली), हिमालय एयरलाइंस (ल्हासा), जजीरा एयर (कुवैत), एयर एरेबिया (शारजाह), बुद्ध एयर (वाराणसी) को उड़ान की अनुमति दे दी गई है। टर्किश एयर के जिस विमान में आग लगी, उसकी काठमांडू-इस्तांबुल उड़ान को रद कर दिया गया है। इस हादसे के कारण घरेलू उड़ानों में भी देरी हुई है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights