जोनी शर्मा
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मेरठ एवं गाजियाबाद के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली में मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने की कामना की।

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वासीद अली, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंसीलाल गुर्जर तथा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य से आत्मीय भेंट की गई।

मेरठ से भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पंडित अजय भारद्वाज भराला,जिला महामंत्री अंकुर मुखिया, पुष्कर सिंह चौहान एवं डायरेक्टर कोऑपरेटिव कपिल शर्मा सहित कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं गाजियाबाद से अमृत भारद्वाज, अंकुर सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि अनुभवी एवं सक्रिय पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने से पार्टी संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी समय में भाजपा का जनाधार और मजबूत होगा। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के सफल कार्यकाल की कामना की।
