नीरज प्रजापति

मुजफ्फरनगर। वेदांता पब्लिक स्कूल, सिखेड़ा में दशहरे का पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की कला प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। बच्चों ने अपनी सुंदर एवं आकर्षक कलाकृतियों के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया और दशहरे के पर्व को विशेष एवं यादगार बना दिया। विद्यार्थियों की कलात्मक अभिव्यक्ति और उत्साह ने सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय के प्रबंधक महोदय श्री सुशील आर्य जी ने विद्यार्थियों को दशहरे की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि दशहरा हमें सत्य की असत्य पर तथा अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश देता है। हमें इन आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलना चाहिए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विवेक चौधरी जी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियाँ बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना भी विकसित करती हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की कोऑर्डिनेटर श्रीमती साक्षी पुंडीर, श्रीमती प्रीति शर्मा एवं श्रीमती सुनीता सैनी का विशेष योगदान रहा। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को दशहरे के सांस्कृतिक एवं नैतिक महत्व से परिचित कराया गया। विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और उल्लास का वातावरण बना रहा।

समस्त वेदांता परिवार की ओर से सभी देशवासियों को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएँ!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights