murder-accused-stabbed-to-deat

जौनपुर, 25 मार्च । उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित सिरकोनी गांव में बुधवार को हत्या के एक आरोपित की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमलावरों की संख्या करीब 12 थी, जिन्होंने युवक को दौड़ाकर उस पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर शव को लगभग एक किलोमीटर दूर बन्दीपुर गांव के पास फेंककर फरार हो गए।

संघईपुर गांव निवासी आशीष बन्दीपुर स्थित शराब ठेके के पास मौजूद था। तभी अचानक कई युवक वहां पहुंचे और उसे दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए वह सिरकोनी गांव की ओर भागा और कई घरों में छिपने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों के खौफ से ग्रामीणों ने सहयोग नहीं किया। अंततः हमलावरों ने उसे गुल्लू मौर्य के घर के पीछे बने मड़हे में घेर लिया और उस पर कई बार चाकू से वार कर दिया। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गजानन्द चौबे एवं उपनिरीक्षक सुजीत ओझा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड में मृतक आशीष पहले से ही एक हत्या के मामले में आरोपित और वर्तमान में जमानत पर बाहर चल रहा था। वह इन दिनों अपने ननिहाल, मड़ियाहूं में रह रहा था। बुधवार को उसके बन्दीपुर आने की जानकारी मिलने पर ही हमलावरों ने उसे घेरकर इस वारदात को अंजाम दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक पहले से एक हत्या में आरोपित था। प्रथम दृष्टया मामला उसी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है बाकी जांच पड़ताल की जा रही है।————-

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights