सेंट जॉन्स स्कूल नैनीताल में माताओं का सम्मान

नैनीताल, 10 मई (हि.स.)। सेंट जॉन्स स्कूल नैनीताल में शनिवार को मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर उल्लासपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित माताओं को भावुक कर दिया। विशेष रूप से छोटे बच्चों के नृत्य और कविता पाठ ने सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय परिसर में माताओं के लिए म्यूजिकल चेयर, आंखों पर पट्टी बांधकर दौड़, पार्सल पास और भाग्यशाली माता जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें उनकी उत्साहपूर्वक भागीदारी रही। विद्यालय द्वारा तैयार किए गए आकर्षक फोटो स्थल पर माताओं ने अपनी स्मृतियों को कैमरे में कैद किया। कार्यक्रम के अंत में केक काटा गया और सभी माताओं को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उप प्रधानाचार्य पूनम बिष्ट ने कहा कि मां केवल एक शब्द नहीं, अपितु संपूर्ण संवेदना का स्वरूप है। उन्होंने माताओं के योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

कार्यक्रम का संचालन ज्योति त्रिपाठी और अनीता बोरा ने संयुक्त रूप से किया। समापन पर छात्र-छात्राओं और माताओं को विशेष भोज परोसा गया। कार्यक्रम में पूनम बिष्ट, ज्योति त्रिपाठी, अनीता बोरा, आशा जोशी, किरण मेर, लता फर्त्याल, रुचि साह, मोनिका वर्मा, पल्लवी जोशी, शाहीन, दिया आर्या, विक्रम सिंह रावत, तुलसी मेहरा, पूनम, रेनु बिष्ट, मनोज कुमार सहित समस्त कार्यालय कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights