विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़े गए पंजाब सरकार में विधायक रमन अरोड़ा का राज़दार महेश मखीजा उर्फ राजू  का रिमांड खत्म होने के बाद आज उसे अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने महेश मखीजा को 16 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। वहीं महेश मखीजा के खिलाफ विजिलेंस द्वारा दर्ज मामले की जांच जारी है और आगे की पूछताछ के लिए उसे अब जेल में रखा जाएगा। 

उधर, सोमवार को विधायक रमन अरोड़ा का पुलिस रिमांड न बढ़ाते हुए माननीय अदालत ने चाहे उसे ज्यूडीशियल रिमांड में भेज दिया है। परंतु इसके बावजूद रमन अरोड़ा की मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसके साथ ही विजीलैंस विभाग ने अब रमन अरोड़ा के खिलाफ जांच का दायरा और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। विजीलैंस विभाग ने रमन अरोड़ा और उनके करीब एक दर्जन रिश्तेदारों और नजदीकी साथियों के नाम पर मौजूद प्रॉपर्टियों का विस्तृत रेवेन्यू रिकॉर्ड तलब किया है। विजीलैंस ब्यूरो जालंधर रेंज की ओर से जालंधर के डिप्टी कमिश्नर को लिखे गए एक औपचारिक पत्र में स्पष्ट कहा है कि रमन अरोड़ा के साथ-साथ उनकी बेटी, पत्नी, बहू, बेटा, समधी, भाई, दामाद, 3 पी.ए., दोस्त महेश मखीजा के नाम पर जिले के शहरी व देहाती क्षेत्रों में दर्ज प्लाट, दुकानें, मकान, प्लाट या किसी भी प्रकार की अचल संपत्ति का सम्पूर्ण ब्यौरा जल्द से जल्द विभाग को उपलब्ध करवाया जाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights