massive-fire-guts-electronics-

औरैया, 08 मई (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के दिबियापुर स्थित स्टेशन रोड पर शुक्रवार को तड़के अभिषेक इलेक्ट्रॉनिक्स की थोक दुकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर एलईडी, वायर, एमसीबी और इलेक्ट्रिक पैनल सहित करीब 30 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया।

दुकान मालिक अभिषेक शर्मा के अनुसार दुकान में बिजली फिटिंग का थोक कारोबार होता था। शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे स्थानीय लोगों ने दुकान के शटर से धुआं निकलता देखा और तुरंत फायर स्टेशन को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना के समय दुकान बंद होने से कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रशासन से पीड़ित व्यापारी को मुआवजा देने की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीएफओ वीर सिंह ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लिया गया था।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights