मनीष अग्रवाल 

सहारानपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, गोकशी, हत्या, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, छिनैती, अवैध नशे के कारोबार जैसे आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में शुक्ल की रात्रि को थाना मंडी पुलिस टीम द्वारा शक्लापुरी रोड पर स्थित शराब के ठेके के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग की जा रही थी। तभी मुखबीर द्वारा सूचना दी गयी कि थाना मंडी पर हत्या के प्रयास के मुकदमें का वांछित अभियुक्त शक्लापुरी की तरफ से आ रहा है एवं कोई घटना करने की फिराक में है । पुलिस टीम द्वारा मोटसाइकिल सवार व्यक्ति को रुकने का ईशारा किया गया। पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल सवार मोटरसाइकिल को तेज गति से शक्लापुरी की तरफ कच्ची सडक पर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया गया। कुछ दुरी पर जाकर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल कर गिर गयी। पुलिस टीम को अपने नजदीक आता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगा। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश / अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से घायलवस्था में गिरफ्तार किया गया । घायल बदमाश / अभियुक्त की पहचान साकिब अहमद पुत्र असलूब अहमद निवासी निसार रोड रायवाला थाना मण्डी जनपद सहारनपुर मूल निवासी 12-1-86/3 कुमारबडी, मिसकिनसाबाग, आशिफनगर, हैदराबाद के रुप में हुई, जो थाना मंडी पर पंजीकृत मुकदमें का *वांछित* अभियुक्त है । जिसके कब्जे से एक तमंचा , जिंदा / खोखा कारतूस , एवं एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार / घायल अभियुक्तग के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights