mandatory-publish-names

नैनीताल, 06 सितंबर । कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने विद्युत विभाग द्वारा समाचार पत्रों में प्रकाशित की जाने वाली बिजली कटौती की सूचनाओं में प्रभावित क्षेत्रों के नाम स्पष्ट रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में मुख्य अभियंता, उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, हल्द्वानी व रुद्रपुर को सख्त निर्देश जारी किए हैं।

आयुक्त ने कहा कि विद्युत विभाग की ओर से अक्सर समाचार पत्रों में संबंधित फीडर से विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहने की सूचना प्रकाशित की जाती है, लेकिन उस फीडर से जुड़े प्रभावित क्षेत्रों के नाम नहीं बताए जाते। इससे उपभोक्ताओं को यह जानकारी नहीं मिल पाती कि उनके क्षेत्र में बिजली आपूर्ति कब प्रभावित रहेगी और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने निर्देश दिए कि भविष्य में किसी भी फीडर में विद्युत कटौती की सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशित करते समय उस फीडर से जुड़े सभी प्रभावित क्षेत्रों के नामों का उल्लेख अनिवार्य रूप से किया जाए। इससे उपभोक्ताओं को पहले से जानकारी मिल सकेगी और वे बिजली आपूर्ति बाधित रहने के लिए आवश्यक तैयारी कर सकेंगे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights