major-action-nainital-police

नैनीताल, 25 मई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘‘ऑपरेशन प्रहार एवं लगाम’’ के तहत नैनीताल पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 253 वाहनों के चालान किए गए।

पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात डॉ. जगदीश चंद्र तथा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना एवं यातायात प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चलाये गये विशेष चेकिंग अभियान के दौरान नो पार्किंग में खड़े 71 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 11 वाहनों को सीज किया गया। गलत नंबर प्लेट अथवा संदिग्ध पाए गए 52 वाहनों पर कार्रवाई की गई। रैश ड्राइविंग करने वाले 32 वाहन चालकों के चालान किए गए तथा बिना नंबर प्लेट के चल रहे आठ वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। अभियान के तहत कुल 156 कोर्ट चालान किए गए तथा 40 हजार 500 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया।

चेकिंग के दौरान जिन वाहनों में प्रतिबंधित काली फिल्म लगी पाई गई, उन्हें मौके पर हटवाया गया। वहीं ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में एल्कोमीटर के माध्यम से जांच कर नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने कहा कि जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘‘ऑपरेशन प्रहार एवं लगाम’’ के तहत नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights