पश्चिम एशिया संकट के कारण रसोई गैस (LPG) के बाद अब पाइपलाइन के जरिये किचन तक आने वाली प्राकृतिक गैस (PNG) के दाम भी बढ़ गये हैं। दिल्ली-एनसीआर के साथ कानपुर, मेरठ, अजमेर जैसे कई शहरों में घरों में PNG की आपूर्ति करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने 1 अप्रैल से PNG की कीमत बढ़ाकर दिल्ली में 49.59 रुपये प्रति मानक घन मीटर (SCM) कर दिया है।

इससे पहले 1 जनवरी 2026 से इसकी कीमत 47.89 रुपये प्रति SCM थी। इस प्रकार राष्ट्रीय राजधानी में PNG 1.70 रुपये प्रति SCM महंगी हो गयी है। NCR के दूसरे शहरों में भी कीमत 1.70 रुपये प्रति SCM बढ़ाई गयी है जबकि दूसरे शहरों में PNG एक रुपये महंगी की गयी है।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में एक SCM PNG की कीमत 47.76 रुपये से बढ़ाकर 49.46 रुपये कर दी गयी है। मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में कीमत 47.35 रुपये से बढ़ाकर 48.35 रुपये, अजमेर, पाली और राजसमंद में 47.27 रुपये से बढ़ाकर 48.27 रुपये तथा कानपुर, फतेहपुर, हमीरपुर और चित्रकूट में 47.95 रुपये से बढ़ाकर 48.95 रुपये कर दी गयी है।

दूसरे शहरों में कीमतों में इसी प्रकार वृद्धि हुई है। पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद सात मार्च को घरेलू LPG सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ाये गये थे। वहीं, वाणिज्यिक LPG सिलेंडर के दाम एक मार्च, 7 मार्च और 1 अप्रैल को तीन बार में 338 रुपये बढ़ चुकी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights