मनीष अग्रवाल

सहारानपुर। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि बीती रात को थाना कुतुबशेर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी मय पुलिस टीम द्वारा बाबूपुर पुलिया अम्बाला रोड पर संदिग्ध व्यक्ति वाहन की चैकिंग के दौरान ग्राम कुम्हारहेडा नहर पटरी की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखायी दिये। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा टॉर्च दिखाकर मोटरसाइकिल सवार संदिग्धों को रुकने का ईशारा किया गया। पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा अपनी मोटरसाईकिल वापस पीछे मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों का पीछा किया गया। बदमाशों द्वारा हडबड़ाहट में तेज गति से अपनी मोटरसाईकिल को ग्राम ईकडी की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर मोडते समय मोटरसाईकिल फिसलकर गिर गयी। पुलिस टीम को अपने नजदीक आता देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश अब्दुल रहीम उर्फ नन्ने पुत्र नूरहसन निवासी मौहल्ला अफगानान थाना तीतरों के पैर में गोली लगने से घायलवस्था में गिरफ्तार किया गया एवं एक अन्य बदमाश अंधेरा व जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फरार बदमाश की तलाश हेतु लगातार कॉम्बिंग की जा रही है। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से तमंचे, जिंदा खोखा कारतूस,लूटा गया एक मोबाईल फोन, 2,110/ रूपये नगद तथा एक बिना नम्बर मोटरसाइकिल बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त अब्दुल रहीम शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद सहारनपुर के विभिन्न थानों पर लूट, चोरी तथा जानलेवा हमले जैसे संगीन अपराधों में 01 दर्जन से अधिक (कुल 15) मुकदमें पंजीकृत हैं तथा अभियुक्त अब्दुल रहीम उपरोक्त थाना तीतरों का प्रचलित हिस्ट्रीशीटर भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights