असम के पंचायत चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की जीत पर भाजपा ने जताया जनता का आभार

नई दिल्ली, 13 मई (हि.स.)। असम पंचायत चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)की ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। इस विजय पर भारतीय जनता पार्टी ने असम की जनता का आभार जताया है। मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर अपने संदेश में कहा कि यह जनादेश विकासोन्मुखी नीतियों में लोगों के विश्वास और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में असम में हो रही उल्लेखनीय प्रगति का प्रमाण है।

उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया और सभी समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं को इस जीत को हासिल करने में उनके असाधारण योगदान के लिए बधाई दी।

इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा कि राजग ने ‘जिला परिषद’ चुनावों में 76.22 फीसदी मतदान प्रतिशत के साथ 397 सीटों में से 300 सीटें जीतीं हैं, जबकि ‘आंचलिक पंचायत’ चुनावों में सत्तारूढ़ गठबंधन को 66 फीसदी वोट प्रतिशत के साथ 2,192 सीटें में से 1436 सीटें हासिल हुईं।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights