jhansi-woman-constable-convers

झांसी, 26 अप्रैल । रविवार को प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। उत्तर प्रदेश में 60,244 आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती 2025-26 बैच के प्रशिक्षित सिपाहियों का दीक्षांत समारोह रविवार को आयोजित किया गया।

झांसी पुलिस लाइन में सुबह साढ़े आठ बजे भव्य दीक्षांत परेड का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक कुमार ने परेड की सलामी ली और नव चयनित महिला सिपाहियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ सेवा करने की शपथ दिलाई।

इस समारोह में झांसी, ललितपुर, जालौन, औरैया, कानपुर देहात और कन्नौज से आई कुल 595 महिला रिक्रूट सिपाहियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने सभी नव नियुक्त सिपाहियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित किया। परेड निरीक्षण के दौरान श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली सिपाहियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

यह भर्ती प्रक्रिया महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत पहल मानी जा रही है, जिससे पुलिस विभाग में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और समाज में सुरक्षा व सम्मान की भावना को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, जिलाधिकारी झांसी गौरांग राठी, जिला कारागार अधीक्षक सहित कई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights