वासु धीमान
शामली, थानाभवन व कांधला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से बरामद की चोरी की 23 बाइकें, स्कूटी
तीन बाल अपचारी भी हिरासत में लिए, शामली, पानीपत व सहारनपुर में की थी चोरी की वारदातें।
शामली। शहर कोतवाली पुलिस, थानाभवन व कांधला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आठ वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 23 बाइकें, एक स्कूटी तथा पाटर्स भी बरामद किए हैं। पुलिस ने तीन बाल अपचारियों को भी हिरासत में लिया है।
शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी एनपी सिंह ने चोरांे की गिरफ्तारी का खुलासा करते हुए बताया कि शहर कोतवाली पुलिस, थानाभवन व कांधला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आठ वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने तीन बाल अपचारियों को भी हिरासत में लिया है। टीम ने चोरी की 23 बाइकंे, एक स्कूटी व पार्टस भी बरामद किए है। एसपी ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने तीन बाल अपचारियों को हिरासत में लेते हुए उनके कब्जे से चोरी की एक बाइक बरामद की है। इसके अलावा थानाभवन पुलिस ने अजय उर्फ जीता पुत्र रामपाल निवासी गांव मस्तगढ थानाभवन, शुऐब पुत्र फाजिल निवासी मौहल्ला रेत्ती थानाभवन, सावन पुत्र राजपाल निवासी गांव राझड थाना गढीपुख्ता, इंसाद उफ्र कन्टू पुत्र मोहसीन निवासी कुंडाकलां थाना गंगोह जनपद सहारनपुर व अंकित उर्फ काला पुत्र सूरजभान निवासी खेडागदई थानाभवन को गिरफ्तार किया है, वहीं कांधला पुलिस ने वासु पुत्र अमित निवासी गांव खंदरावली थाना कांधला, राहुल पुत्र जगतसिंह व कपिल पुत्र रामप्रसाद निवासीगण गांव रामपुर खेडी थाना कांधला को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया गिरफ्तार चोर शातिर किस्म के अंतर्राज्यीय वाहन चोर हैं जिनसे बरामद चोरी की बाइक शामली, पानीपत, सहारनपुर आदि स्थानों से चोरी की गयी है। अन्य बरामद बाइकों के संबंध में जानकारी हासिल की जा रही है। उन्होंने बताया कि थानाभवन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चोरों द्वारा अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई बाइकों को गांव नोजल के वन विभाग के जंगल में किकर के बाग के पास छिपाकर रखा गया था। चोरों की निशानदेही पर 12 बाइकें बरामद की गयी है। वहीं कांधला पुलिस ने अलग अलग स्थानों से चोरी की गयी बाइकों को आईटीआई जसाला के सामने पुराने भवन में छिपाकर रखा हुआ था जहां से 10 बाइक, एक स्कूटी व पाटर्स बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार चोर सुनसान स्थानों पर खडी बाइकों को चोरी कर उसे बेचकर अपने शौक पूरे करते हैं।
