नई दिल्ली, 03 जून । इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी(आईवीपी) के नेता और दिल्ली नगर निगम में वरिष्ठ निगम पार्षद मुकेश गोयल ने मालवीय नगर में बुधवार को होटल में लगी आग में हुई मौतों पर दुख जताया। उन्होंने दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही, निगमायुक्त संजीव खिरवार और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मांग की है कि हादसे की उच्च स्तरीय जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
मुकेश गोयल ने कहा कि दिल्ली में आग और बिल्डिंग ध्वस्त होने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। इनकी वजह से बेगुनाह दिल्ली वालों को अपनी जान-मान का नुकसान उठाना पड़ रहा है। यदि समय रहते अवैध निर्माण और अवैध व्यापारिक गतिविधियों पर ध्यान देकर रोक लगाई जाए तो इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकती हैं।
मुकेश गोयल ने आगे कहा कि जांच में दोषी पाये जाने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने से अच्छा संदेश जायेगा और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा।
