अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का नाना राव पार्क से हुआ शुभारंभ,15 से 21 जून तक चलेगा योग जागरूकता अभियान : जिलाधिकारी

कानपुर, 15 जून (हि. स.)। सांसद रमेश अवस्थी ने रविवार काे दीप प्रज्ज्वलित कर 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ नाना राव पार्क, फूलबाग से किया। इस दाैरान जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा गया कि करें योग, रहें निरोग। आप सभी अधिक से अधिक संख्या में इस सप्ताह चलने वाले योग अभ्यास कार्यक्रमों में सहभागिता करें, और 21 जून को ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित मुख्य योग कार्यक्रम में भी भाग लेकर योग को जन-आंदोलन बनाएं।

जिलाधिकारी जीतेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि “जीवन में यदि स्वास्थ्य है, तो सब कुछ है। पहला सुख–निरोगी काया है और इसे पाने के लिए योग का नियमित अभ्यास अत्यंत आवश्यक है। “योग सप्ताह के अंतर्गत 15 जून से 21 जून तक जनपद के विभिन्न स्थलों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को शारीरिक स्वास्थ्य एवं मानसिक शांति के प्रति जागरूक किया जाएगा।

“करें योग, रहें निरोग”

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद कानपुर नगर में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ आज दिनांक 15 जून को नाना राव पार्क, फूलबाग से कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी के कर कमलों द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights