rail-minister-anand-vihar-stat

नई दिल्ली, 07 नवंबर । रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को आनंद विहार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और यात्रियों से बातचीत कर उनकी यात्रा के अनुभवों तथा रेलवे की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान वैष्णव ने युवाओं, महिलाओं और बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने यात्रियों से रेलवे की विभिन्न सुविधाओं और सेवाओं के बारे में उनकी राय जानी। इस दौरान कई यात्रियों ने रेलवे में लगातार हो रहे सुधारों और आधुनिक बदलावों के लिए रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया।

रेल मंत्री ने युवाओं का उत्साह बढ़ाया और बच्चों से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया। यात्रियों के साथ इस संवाद का उद्देश्य रेलवे की व्यवस्थाओं के प्रति उनकी संतुष्टि और जमीनी स्तर पर उपलब्ध सुविधाओं के प्रभाव का जायजा लेना था।

इस दौरान वैष्णव स्टेशन पर आम यात्रियों के बीच सहज अंदाज में नजर आए। उन्होंने स्टेशन परिसर में चाय की दुकान पर रुककर चाय पी और यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान भी किया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights