नई दिल्ली । एशिया कप 2025 के ग्रुप-ए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी टीम संघर्ष करती नजर आई और 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर केवल 127 रन ही बना सकी। हार्दिक पंड्या ने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सैम अयूब को पहली ही गेंद पर गोल्डन डक पर आउट कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने बीच के ओवरों में लगातार विकेट लेकर पाकिस्तान की उम्मीदों को समाप्त कर दिया। शाहीन शाह अफरीदी ने अंत में 16 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाकर पारी को थोड़ा सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने आत्मविश्वास और संयम के साथ पारी खेली। अभिषेक शर्मा ने आक्रामक अंदाज में 13 गेंदों पर 31 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दी। शुभमन गिल जल्दी आउट हुए, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 47 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुँचाया। तिलक वर्मा ने भी 31 रन योगदान देकर भारत की जीत सुनिश्चित की। अंत में भारत ने 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया।इस जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान पर बड़ा दबदबा बनाया और ग्रुप-ए में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन और बल्लेबाजों की संयमित पारी ने टीम को आराम से जीत दिलाई। यह जीत न केवल मनोबल बढ़ाने वाली रही, बल्कि सुपर-4 में भारत की दावेदारी को भी पक्का कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights