विद्युत कर्मियों की हड़ताल के मद्देनजर जिम्मेदार अधिकारी तैयार करें मैनपॉवर: हर्षिका सिंह

आवश्यक सेवाओं की बाधित न होने पाए विद्युत आपूर्ति

प्रयागराज, 26 मई(हि.स.)। विद्युत कर्मियों की 29 मई को प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर सभी जिम्मेदार अधिकारी मैनपॉवर को तैयार करें और सभी विभाग के अधिकारी एक दूसरे से समन्वय बनाकर अपने—अपने कार्य में जुट जाय। यह निर्देश प्रयागराज सर्किट हाउस में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने दिया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को नगर निगम, प्रयागराज विकास प्राधिरकण, रेलवे, पीडब्लूडी के साथ-साथ सभी उपजिलाधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर प्रस्तावित हड़ताल के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कार्यवाहियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। उन्होंने विशेषकर आवश्यक सेवाओं की विद्युत आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थायें पहले से ही सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

उन्होंने मैन पावर की व्यवस्था करने के लिए आईटीआई प्रधानाचार्य से प्रशिक्षुकों की सूची प्राप्त करते हुए उनका प्रशिक्षण कराये जाने के लिए कहा है, जिससे कि उन्हें विद्युत आपूर्ति बनाये रखने के लिए सब स्टेशनों की तकनीकियों के बारे में अच्छे से जानकारी हो सके। मुख्य विकास अधिकारी ने सब स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित कराये जाने के लिए पुलिस विभाग से कहा है। ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन पर विशेष प्रशिक्षितों को तैनात किये जाने के लिए कहा। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को आवश्यक प्रशिक्षित मैनपावर की टीम की व्यवस्था करने के लिए कहा है, जिससे कि आवश्यकता पड़ने पर उनकी सेवा ली जा सके।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर सत्यम मिश्र, मुख्य अभियंता विद्युत, सभी अधीक्षण व सहायक अभियंता, सभी उपजिलाधिकारियों के अतिरिक्त विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights