यातायात नियम का उल्लंघन करने पर 139 वाहन का चालान

पौड़ी गढ़वाल, 18 मई (हि.स.)। जनपद पौड़ी में पुलिस लगातार यातायात नियमो का उल्लंघन करने वालों के ​खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने में जुटी है। पुलिस के लाख प्रयासों के बाद भी वाहन चालक बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 139 वाहन चालकों का चालान किया है। इसके अलावा जिले में पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में नौ चालकों के वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की है।

एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि जिले में सघन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने पर लक्ष्मणझूला में पांच, कोटद्वार में तीन व श्रीनगनगर में एक को सीज किया गया। साथ ही चालकों के डीएल निरस्तीकरण के लिए संस्तुति की कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही जनपद में यातायत नियमों का उल्लंघन करने वाले139 चालकों का चालान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights