हॉकी इंडिया ने नितिन कोहली, मनोज भोरे और लालरिनफेला को कार्यकारी बोर्ड के सदस्य नियुक्त होने पर दी बधाई

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (हि.स.)। हॉकी इंडिया ने नितिन कोहली और मनोज भोरे को एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट तथा लालरिनफेला को एसोसिएट जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है। ये निर्णय 29 अप्रैल को केरल में आयोजित हॉकी इंडिया की 112वीं कार्यकारी बोर्ड बैठक में लिया गया।

बैठक के दौरान हॉकी इंडिया के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से कई अहम बदलाव किए गए। इसमें कमांडर आर.के. श्रीवास्तव को कार्यकारी निदेशक से पदोन्नत कर डायरेक्टर जनरल बनाया गया।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि हम नितिन कोहली, मनोज भोरे और लालरिनफेला का उनके नए पदों पर स्वागत करते हैं। भारतीय हॉकी के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और अनुभव संगठन को हर स्तर पर मजबूती प्रदान करेगा।

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा कि कार्यकारी बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय हमारे दीर्घकालिक विजन और प्रशासनिक उत्कृष्टता की दिशा में प्रतिबिंबित होते हैं। हमें पूरा विश्वास है कि कोहली, भोरे और लालरिनफेला भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही हम कमांडर आरके श्रीवास्तव को उनकी पदोन्नति पर शुभकामनाएं देते हैं।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights