harsh-malhotra-targets-rahul-gandhi-arvind-kejriwa

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दोनों नेताओं के बीच चल रही राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के कारण दिल्ली के लोगों, व्यापारियों और दिहाड़ी मजदूरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

मल्होत्रा ने कहा कि देश में चुनाव दर चुनाव जनता द्वारा नकारे जा रहे राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पिछले एक सप्ताह से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुद्दे को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने इस राजनीतिक प्रतिस्पर्धा को ‘कौन बड़ा अराजक’ का खेल करार दिया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पांच से सात अक्टूबर तक आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किए, जबकि आठ और नौ अक्टूबर को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने दावा किया कि 10 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी द्वारा प्रायोजित सीजेपी और वामपंथी संगठनों ने प्रदर्शन किया और 11 अक्टूबर को भी विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी रहा। उन्होंने कहा कि सोमवार को कांग्रेस की ओर से फिर प्रदर्शन किए जाने की योजना है।

मल्होत्रा ने कहा कि नवरात्र, दुर्गा पूजा, रामलीला और दिवाली के दौरान दिल्ली में व्यापार का महत्वपूर्ण सीजन होता है। ऐसे समय में लगातार हो रहे प्रदर्शनों से व्यापारियों और रोजाना कमाकर परिवार चलाने वाले मजदूरों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है।

उन्होंने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और वामपंथी संगठनों से राजनीतिक विरोध-प्रदर्शन बंद करने की अपील करते हुए कहा कि इससे दिल्ली के व्यापारियों और दिहाड़ी मजदूरों को अपना रोजगार चलाने का अवसर मिल सकेगा।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights