होली का पर्व देता है बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश : कौशिक

हरिद्वार, 7 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार द्वारा ऋषिकुल मैदान में होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में जहां सभी कार्यकर्ताओं ने फूलों की होली खेली। वहीं बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति ने भी आयोजन में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि होली एक ओर जहां बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है।

विशिष्ट अतिथि महापौर किरण जैसल ने कहा कि समाज में हर त्योहार का अपना महत्व होता है। रंगों के इस त्योहार में किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए, तभी होली के रंग का उत्साह समाज को खुशहाल बना सकता है। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रंजना चतुर्वेदी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर नवनिर्वाचित महिला पार्षदों और वरिष्ठ भाजपा महिला नेत्रियों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

होली मिलन कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, भाजपा मंडल अध्यक्ष किशन बजाज, प्रशांत शर्मा भाजपा महिला मोर्चा की नेता श्रीमती अनु कक्कड़, समाजसेवी ललित नैय्यर, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री विमल कुमार, दीपांशु विद्यार्थी और मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, तरुण नैय्यर, पार्षद सुनील अग्रवाल, राजेश शर्मा, निशा पुंडीर, म शर्मा, प्रशांत सैनी, सचिन कुमार, इष्ट देव सोनी सहित सभी पार्षद व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights