हवन-यज्ञ की आहुतियों से हुआ महोत्सव का आगाज, गौमाता का पूजन कर लिया सेवा-संरक्षण का संकल्प, सम्मान समारोह के बाद विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद।

मुजफ्फरनगर (नीरज प्रजापति)। गोपाष्टमी के पावन पर्व पर शहर में गोसेवा, धर्म और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम देखने को मिला। पचैण्डा रोड स्थित गांधी कॉलोनी की श्री कृष्णा गौशाला सभा प्रन्यास में आयोजित वार्षिक गोपाष्टमी महोत्सव में धार्मिक आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ, विधि-विधान से गौ पूजन, सम्मान समारोह और विशाल भंडारे ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया। जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता ने महोत्सव की रौनक बढ़ा दी। गौशाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8:30 बजे हवन-यज्ञ के साथ हुआ। विद्वानों के मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने यज्ञकुंड में आहुतियां अर्पित कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद सुबह 10 बजे गौ पूजन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने गौमाता का तिलक कर पूजा – अर्चना की तथा गोसेवा, संरक्षण और संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। धार्मिक आयोजन के दौरान गौमाता के महत्व और भारतीय संस्कृति में उनके स्थान का संदेश भी दिया गया। महोत्सव का अगला प्रमुख आकर्षण सुबह 11 बजे शुरू हुआ विशाल भंडारा रहा। इसमें पहुंचे श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में सेवा, सहयोग और धार्मिक सद्भाव की झलक दिखाई दी। श्री कृष्णा गौशाला सभा प्रन्यास के अध्यक्ष अनिल रॉयल के नेतृत्व में कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाओं को संभाला। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश चंद्र गोयल, उपाध्यक्ष मित्तरसैन कथूरिया सहित संस्था के पदाधिकारियों और संरक्षक मंडल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अध्यक्ष अनिल रॉयल और कार्यकारिणी ने आयोजन में पहुंचे सभी अतिथियों, सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार जताया। गौशाला की स्थापना में संस्थापक स्वर्गीय राम स्वरूप मेन्दीरत्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वहीं स्वर्गीय जिले सिंह चौहान और स्वर्गीय नरेंद्र रॉयल को भी संस्था के प्रेरणास्रोत के रूप में स्मरण किया गया। संस्था से जुड़े लोगों ने गौशाला की धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं और समाजसेवियों के योगदान की सराहना की। प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं और समाजसेवियों का गौशाला को निरंतर सहयोग मिलता रहा है। भारत विकास परिषद संकल्प सेवा ट्रस्ट, श्री गोलोक धाम, मानव कल्याण परिषद, धर्म यात्रा महासंघ संकीर्तन मंडल, श्री राम परिवार संकीर्तन मंडल, शहीद भगत सिंह सेवा दल सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों का भी सहयोग रहा। गोपाष्टमी महोत्सव पर अध्यक्ष अनिल रॉयल ने बताया कि गौसेवा केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा भी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हरेंद्र मलिक, बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चंदन चौहान, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, राकेश शर्मा, डॉ सुभाष शर्मा, स्वामी यशवीर सरस्वती महाराज, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व मंत्री सुधीर बालियान, पूर्व चेयरमैन अंजू अग्रवाल, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सतपाल पाल, टिकौला शुगर मिल के मालिक निरंकार स्वरूप, कस्तूरीलाल मलिक, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरुप, पूर्व प्रमुख विमला देवी, सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी,
श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार सतपाल सिंह मान, समाजसेवी समर्थ प्रकाश, हरिभूषण, कमल गौतम, नीरज शर्मा आरएसएस, संजय अग्रवाल, अजय जैन सीए, बृजेश कुमार, श्याम सिंह बच्ची सैनी, डाक्टर एम आर एस गोयल, शरद गोयल बंटी, सुप्रिया पाल, डाक्टर दीपक गोयल, तेग बहादुर सैनी, एडवोकेट, श्रीकांत त्यागी, बिजेंद्र मलिक एडवोकेट,सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, संजीव जैन, योगेश जैन कालू, जाट महासभा के जिलाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह, अभिषेक अग्रवाल, इंजीनियर राजेन्द्र साहनी, अमित गुप्ता एडवोकेट, रघुराज गर्ग, सतीश गोयल टिहरी, राकेश बिंदल, भीमसेन कंसल, डाक्टर शिशिर कुमार, शंकर स्वरुप बंसल, माधव स्वरुप, ममता अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, दीप अग्रवाल, अभिषेक चौधरी, पूर्व चेयरमैन अनिल तायल, अनिल लोहिया, मनोज जैन एलजी, विभू सिंगल, गिरिराज माहेश्वरी, दिनेश मोहन एडवोकेट, अजय अग्रवाल, रीना अग्रवाल, गजेन्द्र सिंह राणा, राजवीर सिंह टीटू, संजयवीर सिंह, सतीश तौमर, देवेंद्र प्रधान, अनिल राठी प्रमुख, रविन्द्र मलिक, अमित पटपटिया, देवेश कौशिक, सुमित रोहल, अमित चौधरी वसुंधरा, प्रभात तोमर, श्रीमोहन तायल, प्रेमी छाबड़ा, नवनीत भारद्वाज, नवनीत गुप्ता सभासद, अरविंद शास्त्री, शोभित गुप्ता सभासद, मोहित मलिक रालोद नेता, आशू बालियान, अशोक रायल, अंचित मित्तल, शुभम मित्तल, रिंकल बंसल, भूपेंद्र गोयल, पवन अरोरा, संजय सक्सेना, मृगेंद्र बृह्मचारी, कन्हैया शर्मा, अजय रायल, सरदार गुरप्रीत सिंह बंटू खुराना, प्रदीप शर्मा, आशु गुप्ता, मुकुल दुआ, मनी पटपटिया, रोहित सिंघल, अमन रायल, पराग चौधरी, सचिन छाबड़ा, रचित मेहता, राहुल पंवार, अनुज संगल पपलू, कृष्ण रायल, राकेश सिंघल, बिनेश पंवार, अनुज मुदगल, मौहम्मद शाहनवाज, कुलदीप त्यागी, राधेश्याम वर्मा, नीरज प्रजापति, इस्तखार अब्बासी, रामनिवास कटारिया, विवेक चुघ समेत बड़ी संख्या गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

तीन सौ गायों के आंकड़े पर अनिल रॉयल का बड़ा खुलासा, स्थापना से अब तक गौशाला में कायम रही संख्या

मुजफ्फरनगर। पचैण्डा रोड स्थित श्री कृष्णा गौशाला सभा प्रन्यास में गोवंश की संख्या को लेकर अध्यक्ष अनिल रॉयल ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गौशाला की स्थापना के समय से ही यहां गायों की संख्या लगभग तीन सौ बनी हुई है। इतने वर्षों में यह आंकड़ा कभी कम नहीं हुआ, बल्कि एक-दो बार इसमें बढ़ोतरी जरूर दर्ज की गई।
अध्यक्ष अनिल रॉयल ने बताया कि गौशाला में शुरू से ही करीब तीन सौ गायों की व्यवस्था रही है। बीच में कुछ लोगों ने जगह के अभाव के चलते अपनी गायों को भी कुछ समय के लिए गौशाला में रखा था, जिसके कारण गोवंश की संख्या तीन सौ से अधिक हो गई थी। हालांकि, स्थायी रूप से गौशाला में मौजूद गायों की संख्या का आंकड़ा लगातार तीन सौ के आसपास कायम रहा है। उन्होंने बताया कि गौशाला में गोवंश की सेवा, देखभाल और उनके संरक्षण की व्यवस्था निरंतर जारी है। गौसेवा के इस कार्य को आगे बढ़ाने में संस्था की कार्यकारिणी और सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। गोपाष्टमी के अवसर पर आयोजित वार्षिक महोत्सव के दौरान सांसद चंदन चौहान ने भी श्री कृष्णा गौशाला पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं और गोवंश की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान गौशाला प्रबंधन की ओर से उन्हें व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights