शहर को पॉलिथीन व प्लास्टिक मुक्त बनाने में नगर निगम नम्बर वन

गाजियाबाद, 3 मई (हि.स.)। शहर को पॉलिथीन व प्लास्टिक मुक्त बनाने में नगर निगम ने उत्तर प्रदेश में नंबर वन हासिल किया है।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम शहर को पॉलिथीन व प्लास्टिक मुक्त बनाने में उत्तर प्रदेश में नंबर वन है। पिछले वर्ष में गाजियाबाद तृतीय स्थान पर था किंतु अबकी बार कड़ी मेहनत की उपरांत गाजियाबाद नगर निगम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत लगभग 85 लाख की वसूली पॉलिथीन मुक्त अभियान के अंतर्गत की गई है।।उत्तर प्रदेश में दूसरे स्थान पर वाराणसी जिसके द्वारा लगभग 45 लाख की वसूली की गई तीसरे स्थान पर लखनऊ नगर निगम है। जिसके द्वारा लगभग 40 लाख की वसूली की गई है।

कर्नल दीपक शरण प्रवर्तन दल प्रभारी की देख रेख में प्लास्टिक मुक्त अभियान लगातार जोरों से चल रहा है आगे भी शहर हित में बेहतर कार्य करने की योजना बनाई जा रही हैl

17 नगर निकायों में प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाने में गाजियाबाद नगर निगम प्रथम स्थान पर है । नगर आयुक्त ने बताया गया कि शहर में लगातार जहां विकास कार्य हो रहे हैं वहीं जलप्रीनिधियों की विशेष सहयोग से कई अभियान में भी सफलता मिल रही है जन-जन के द्वारा प्रतिबंध प्लास्टिक का बहिष्कार किया जा रहा है।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Verified by MonsterInsights