first-glimpse-of-ntr-neel

अभिनेता जूनियर एनटीआर इन दिनों निर्देशक प्रशांत नील की आगामी फिल्म ‘एनटीआरनील’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिलहाल फिल्म का आधिकारिक टाइटल तय नहीं हुआ है और इसे अस्थायी तौर पर ‘एनटीआरनील’ कहा जा रहा है। दर्शक फिल्म की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मेकर्स ने एक नया स्टिल जारी कर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया जाएगा।

फिल्म के आधिकारिक एक्स अकाउंट से शेयर किए गए नए स्टिल में रेगिस्तानी इलाके की झलक दिखाई गई है। तस्वीर में जूनियर एनटीआर बैकसाइड से नजर आ रहे हैं, हालांकि उनका चेहरा नहीं दिखाया गया है। पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा गया, “यह शांति….. पहले की है। बाकी आप जानते हैं कि खाली जगह में क्या भरना है।” इस स्टिल के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और नेटिजंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कोई इसे बॉक्स ऑफिस पर तूफान बताने लगा, तो किसी ने इसे आने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म करार दिया।

जानकारी के मुताबिक, 20 मई को जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म की पहली झलक रिलीज की जाएगी, जबकि 19 मई की आधी रात को लॉन्च एसेट जारी होने की संभावना है। इंडस्ट्री में चर्चा है कि यह वीडियो तीन मिनट से ज्यादा लंबा हो सकता है और इसे साधारण मोशन पोस्टर या टीजर की बजाय फिल्म की दुनिया से परिचित कराने वाले बड़े विजुअल प्रेजेंटेशन के रूप में तैयार किया गया है। गौरतलब है कि जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील पहली बार किसी प्रोजेक्ट में साथ काम कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स कर रहे हैं।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights