मनीष अग्रवाल 

फतेहपुर। कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस ने सेवा और श्रद्धा की मिसाल पेश करते हुए फतेहपुर थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह राणा ने कांवड़ियों को दूध और जलेबी का प्रसाद वितरित किया। पुलिस कर्मियों ने कांवड़ मार्ग से गुजर रहे शिवभक्तों का स्वागत कर उन्हें प्रसाद वितरित किया । इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा। दूध और जलेबी का प्रसाद पाकर कांवड़ यात्रियों ने पुलिस की इस सेवा भावना की सराहना की। पुलिस की ओर से किए गए इस सेवा कार्य से कांवड़ियों में खुशी का माहौल नजर आया। वही फतेहपुर पुलिस का यह प्रयास कांवड़ यात्रा के दौरान सेवा, सुरक्षा और सौहार्द का संदेश देता नजर आया। सहारनपुर पुलिस लगातार कावड़ यात्रियों की सेवा में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights