देश और सेना को जरूरत पड़ी तो अखाड़े का हर नागा साधु सीमा पर जाने को तैयार : श्रीमहंत रवींद्र पुरी

हरिद्वार, 7 मई (हि.स.)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी महाराज ने भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर किए गए सफल और साहसिक “ऑपरेशन सिंदूर” की हार्दिक प्रशंसा की है।

महंत रविन्द्र पुरी ने कहा, “भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति को पुनः स्थापित किया है। यह ऑपरेशन न केवल हमारी सेना की अदम्य शक्ति और सामरिक कुशलता का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि भारत अपनी संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेगा।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा, प्रधानमंत्री के दृढ़ संकल्प और मार्गदर्शन में भारतीय सेना ने आतंकवादियों को उनके ठिकानों पर निशाना बनाकर देश की आन-बान-शान को अक्षुण्ण रखा है। यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।”

महंत रविन्द्र पुरी ने भारतीय सेना के शौर्य और समर्पण को सलाम करते हुए देशवासियों से अपील की कि वे इस कठिन समय में एकजुट होकर सशस्त्र बलों का मनोबल बढ़ाएं। उन्होंने कहा यदि देश और सेना को जरूरत पड़ती है तो धार्मिक अखाड़ों का हर नागा साधु सीमा पर जाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद इस ऐतिहासिक कार्रवाई के लिए भारतीय सेना, वायुसेना, नौसेना और सरकार को बधाई देता है और देश की एकता व अखंडता के लिए निरंतर समर्थन का संकल्प दोहराता है।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights