dumper-overturns-chaukidar-die

कानपुर, 14 मई । घाटमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को अनियंत्रित डंपर हाईवे पर पलट गया। हादसे में साइकिल सवार चौकीदार की दबकर कर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से डंपर को उठाकर शव को बाहर निकालने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद हाईवे पर करीब तीन घंटे यातायात भी प्रभावित रहा।

हादसा जहांगीराबाद क्षेत्र में हुआ। बरनाव गांव निवासी हरिश्चंद्र (50) घाटमपुर थाने में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। आज सुबह वह ड्यूटी समाप्त कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे, तभी तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान हरिश्चंद्र डंपर के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। नेशनल हाईवे टीम की मदद से क्रेन द्वारा डंपर को हटाकर चौकीदार के शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

घटना के बाद हाईवे पर करीब तीन घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घाटमपुर थाना प्रभारी मनोज सिंह भदोरिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights