drdo-opens-cbrn-field-training

नई दिल्ली, 06 मई । रेडियोलॉजिकल और परमाणु आपात स्थितियों का मुकाबला करने के लिए राजधानी में बुधवार को एक फील्ड ट्रेनिंग और प्रदर्शन केंद्र खोला गया है। दिल्ली के बुराड़ी मैदान में रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु (सीबीआरएन) फील्ड ट्रेनिंग और प्रदर्शन केंद्र का उद्घाटन रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने किया।

डीआरडीओ के मुताबिक इस प्रशिक्षण और प्रदर्शन केंद्र में विभिन्न अत्याधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी। यहां रेडियोलॉजिकल और परमाणु परीक्षण सुविधा के साथ ही आपातकालीन चिकित्सा प्रतिक्रिया और वास्तविक समय फील्ड प्रतिक्रिया इकाइयां भी होंगी। यह केंद्र ‘इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंसेज’ के तहत आने वाले सीबीआरएन उत्कृष्टता केंद्र का एक हिस्सा है। इस केंद्र में रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और सीबीआरएन आपात स्थितियों की तैयारी तथा संकट प्रतिक्रिया में शामिल विभिन्न अन्य एजेंसियों को प्रभावी प्रशिक्षण दिया जा सकेगा।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights