मुज़फ्फरनगर। मीरापुर थाना क्षेत्र के गाँव देवल स्थित देवल महाराज मंदिर परिसर में एक सामाजिक सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राई-साइकिल वितरित की गई। यह कार्यक्रम जिला पंचायत वार्ड 35 के डॉ. शिवकुमार पाल की पहल पर आयोजित हुआ और आज़ाद समाज पार्टी काशीराम व भीम आर्मी भारत एकता मिशन के सहयोग से सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सरदार जोगिंदर सिंह तथा विशेष अतिथि के रूप में मंडल संयोजक आबिद कारी शामिल हुए। अतिथियों ने लाभार्थियों को स्वयं ट्राई-साइकिल प्रदान की और इसे जरूरतमंद परिवारों के लिए उपयोगी बताया। अपने संबोधन में सरदार जोगिंदर सिंह ने कहा कि पार्टी समाज के कमजोर व वंचित तबकों तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि किसान हित, पारदर्शी प्रशासन और जनता केंद्रित नीतियां उनकी प्राथमिकताएं हैं।कार्यक्रम में ट्राई-साइकिल प्राप्त करने वाले दिव्यांग लाभार्थियों ने आयोजकों व सहयोगी संगठनों के प्रति आभार व्यक्त किया। गांव के लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का समर्थन किया और सामाजिक सहयोग की इस पहल को सराहा।कार्यक्रम में कई स्थानीय जनप्रतिनिधि व समाजसेवी भी उपस्थित रहे जिनमें तारे सिंह (प्रधान, कैलापुर), भीष्म सिंह (जिला पंचायत सदस्य), सोहनलाल चांदना (निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य) और रघुवीर सिंह (रिटायर्ड इंजीनियर) शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवल महाराज मंदिर के पुजारी जयपाल सिंह कश्यप ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights