मुजफ्फरनगर। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति की ओर से आयोजित श्री श्याम वंदना महोत्सव का भव्य आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, उद्योगपति अरुण गर्ग (पेपर वाले), मोहित बंसल (अरविंद मिर्च वालों के सुपुत्र) एवं व्यापारी नेता संजय मित्तल ने दीप प्रज्वलन कर किया।

इस अवसर पर भाजपा पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, प्रमुख चावल व्यापारी दिनेश मित्तल, विशाल गर्ग, राजेंद्र गुप्ता, अंकित गर्ग, श्रवण ज्वैलर्स से श्रवण कुमार, सुजीत जिंदल, सत्प्रकाश मित्तल, ललित माहेश्वरी, सौरभ जी, कपिल जी बुढ़ाना वाले और संजय गर्ग समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।समस्तीपुर से आई भजन गायिका रेशमी शर्मा और दिल्ली के गायक अनुराग मित्तल ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया। “वह कौन है जिसने हमको दी पहचान है”, “आएगा आएगा” और “मेरा एक साथी है बड़ा ही भोला भाला है” जैसे भजनों ने पंडाल को भक्तिमय बना दिया। देर रात तक “श्याम नाम” के जयघोष गूंजते रहे।महोत्सव में श्याम बाबा का भव्य फूलों से श्रृंगार किया गया। दरबार में श्रीकृष्ण जी की गोवर्धन पर्वत उठाए हुए प्रतिमा और गोपियों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

नरेश पुनीया म्यूजिकल ग्रुप ने अपने सुरों से कीर्तन को और भव्य बना दिया।मुजफ्फरनगर के अलावा शामली, बुढ़ाना, गंगोह, पुरकाजी, लक्सर, मंगलौर, रुड़की, खतौली, मेरठ और कैराना से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पंडाल भक्तों से खचाखच भरा रहा और समापन गगनभेदी “श्याम बाबा के जयकारों” के साथ हुआ।आयोजन में समिति से मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, अचिन सागर गर्ग, विदित गुप्ता, अचिन बंसल, राजीव गर्ग, अचिन जिंदल, विकास गोयल, नरेंद्र गर्ग, संजीव गर्ग, हर्षित अग्रवाल, प्रांशु बंसल, दीपांशु गर्ग, अनुराग गोयल, अवि गोयल, लोकेश बंसल, अमित सिंघल, राजेश कर्नवाल, गौरव गर्ग एवं एकादशी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights