लगातार हो रही बारिश के कारण दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर मंगलवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर 205.75 मीटर तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नदी का बढ़ता जलस्तर दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा कर रहा है।

उत्तर भारत में लगातार जारी मानसूनी बारिश के बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद समेत दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के लिए आज के मौसम पूर्वानुमान में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर मंगलवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर 205.75 मीटर तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नदी का बढ़ता जलस्तर दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा कर रहा है। सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आश्वासन दिया था कि सरकार स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights