दिल्ली कांग्रेस ने सीएम के 27 वर्षों वाले बयान को 70 वर्षों में विकास न होने वाले बयान की कॉपी बताया

नई दिल्ली, 19 मई (हि.स.)। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के 27 वर्षों में पिछली सरकारों ने दिल्ली की स्थिति को बदतर बनाने वाले बयान पर तंज किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान भाजपा के बड़े नेताओं के देश में 70 वर्षों में विकास न होने की कॉफी बताया।

देवेंद्र यादव ने सोमवार को एक विज्ञिप्त जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस के 15 वर्षों के शासन में हुए विकास को दरकिनार करना गैर जिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की बदहाली के लिए आम आदमी पार्टी पूरी तरह जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि पिछले 11-12 वर्षों में दिल्ली की स्थिति बदतर हो गई है, इसे झुठलाया नहीं जा सकता। दिल्ली बेरोजगारी और महंगाई के दंश को झेल रही है। इसके लिए आआपा के साथ भाजपा भी बराबर की जिम्मेदार है, क्योंकि 2014 से केंद्र में भाजपा शासित है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को 1998-2013 के दौरान कांग्रेस शासन में बने अस्पताल, स्कूल, कॉलेज, सड़कें, फ्लाई ओवर, डीटीसी में सीएनजी बसें, 24 घंटे बिजली, पानी, विश्व स्तरीय शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था और मेट्रो के विस्तार का काम दिखाई नहीं देते हैं।

देवेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 100 दिनों के विजन में फेल होने की अपनी नाकामी को छिपाने के लिए दिल्ली की जनता को गुमराह करने लिए ऐसा बयान दे रही है। यादव ने कहा कि वे मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हैं कि केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना को छोड़कर क्या कोई योजना या वादा दिल्ली सरकार ने 100 दिनों में निभाया है।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights