उत्तराखंड हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर मुख्यमंत्री याेगी ने जताया दु:ख

लखनऊ, 15 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केदारनाथ धाम से यात्रियाें काे लेकर लाैट रहे हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सात लोगों की मौत पर दु:ख जताया है। मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति शोक संवेदना की व्यक्त की है।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के केदारनाथ धाम से श्रद्धालुओं काे लेकर लाैट रहा एक हेलीकाॅप्टर रविवार सुबह करीब 5:20 बजे गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट सहित सभी सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पायलट राजवीर सिंह चौहान जयपुर के शास्त्री नगर के रहने वाले थे। वे भारतीय सेना से लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। खराब मौसम को हेलिकॉप्टर दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights