अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

-अयोध्या में संत रविदास मंदिर के सत्संग भवन का योगी करेंगे उद्घाटन

अयोध्या, 10 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या पहुंचे। उनका हेलिकाप्टर राम कथा पार्क के निकट हेलीपैड पर लैंड हुआ। यहां पर उनका अधिकारियोंके साथ महापौर गिरीश पति त्रिपाठी और विधायकों ने स्वागत किया।

सबसे पहले वह हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद श्री रामलला के दर्शन के लिए राम जन्मभूमि मंदिर जाएंगे। इसके पश्चात वह संत रविदास मंदिर पहुंचकर गुरु रविदास जी की पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान वह गुरु रविदास और डॉ. बी.आर. अंबेडकर की मूर्तियों पर माल्यार्पण करेंगे। उद्घाटन समारोह के बाद मुख्यमंत्री मंच से भक्तों को संबोधित करेंगे। मंदिर के महंत बनवारी पति उर्फ ब्रह्मचारी ने बताया कि यह भवन गुरु रविदास के अनुयायियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। अयोध्या को वैश्विक धार्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए योगी सरकार द्वारा कई परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। इस भवन के निर्माण से न केवल स्थानीय श्रद्धालुओं को लाभ होगा, बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी गुरु रविदास के जीवन और शिक्षाओं से परिचित होने का अवसर मिलेगा। यह भवन आध्यात्मिक और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights