ड्रोन उड़ने से अयोध्या में हड़कंप

अयोध्या, 10 मई (हि.स.)। जिले के पटरंगा थाना क्षेत्र में सरेठा गांव के नजदीक ड्रोन उड़ने से हड़कंप मच गया। शनिवार को मौके पर जांच में जुटी पटरंगा पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जब जांच शुरु किया तो पता चला कि सर्वे आफ इंडिया की ओर से नगर नियोजन कार्य में क्षेत्र का सर्वे किया जा रहा था और इसलिए ड्रोन उड़ाया गया था।

ग्राम सभा सरैठा में सुबह से ही आसमान में ड्रोन मंडरा रहा था। इसे लेकर ग्रामीणों में डर का माहौल और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी हुई थी। क्योंकि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है। यह क्षेत्र अयोध्या का राम मंदिर सिर्फ 50 किलोमीटर दूर है, जो सुरक्षा का बड़ा मुद्दा हैं।

संदिग्ध ड्रोन उड़ने को लेकर क्षेत्राधिकार रुदौली आशीष निगम ने बताया कि सर्वे आफ इंडिया की ओर से नगर नियोजन कार्य में क्षेत्र का सर्वे किया जा रहा था। इस सर्वे के लिए ड्रोन उड़ाया गया था। उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग से अन्य जानकारी की जा रही है।

——————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights